Rajasthan: प्रदेश में बड़े स्तर के सभी अधिकारियों के अवकाश निरस्त, सीएम ने इस कारण लिया फैसला
- byShiv
- 22 May, 2024

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में गर्मी आए दिन रिकॉर्ड तोड़ रही है। मौसम विभाग ने भी इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। आज से चार दिनों के लिए प्रदेश में रिकॉर्ड लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को घरों के अंदर रहने और जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने की सलाह भी दी गई है। प्रदेश में गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है। अब आगामी पांच दिन तक हीटवेव का असर और तेज रहेगा। इन हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने संभाग, जिला एवं उपखंड के सभी बड़े प्रशासनिक अधिकारियों के अवकाश रद्द कर दिए हैं।
अधिकारियों के अवकाश रद्द
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बिजली, पानी और चिकित्सा को लेकर सख्त दिशा निर्देश दिए थे। इसके बाद कलेक्टर और एसडीएम स्तर के अधिकारियों के अवकाश निरस्त कर उन्हें बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने को कहा है। मौसम विभाग के अनुसार हीटवेव के चलते दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार को अधिकतर शहरों में दिन का तापामान 46 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। सबसे अधिक तापमान पिलानी में 47.2 डिग्री पर रेकॉर्ड किया गया।
राजधानी जयपुर में सबसे गर्म रात
इसके साथ ही प्रदेश में दिन के साथ रात का पारा भी बढ़ रहा है। राज्य में जयपुर में सबसे गर्म रात दर्ज की गई। राजधानी में अधिकतम 44.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। रात के समय में भी जयपुर में कूलर पंखे सब फेल हो रहे है। हालात यह हैं की एसी तक जवाब दे रहा है।
pc- tribuneindia.com