Rajasthan: जल जीवन मिशन घोटाले में महेश जोशी को लगा एक और झटका, ईडी ने संपत्ति की अटैच, नहीं मिली जमानत भी....

इंटरनेट डेस्क। जल जीवन मिशन घोटाले में जेल में बंद पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता महेश जोशी को एक और झटका लगा है। जी हां ईडी ने जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े मामले में जोशी व चार अन्य आरोपियों, उनके परिजनों से संबंधित फर्मों की करीब 47.80 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच कर ली। 

इसके साथ ही शुक्रवार को ही जयपुर की मनी लॉंड्रिंग मामलों के विशेष न्यायालय ने पूर्व मंत्री जोशी की जमानत मंजूर करने से भी इनकार कर दिया।
इनकी संपत्ति हुई हैं अटैच

ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम के अंतर्गत जोशी के साथ ही पदमचंद जैन, महेश मित्तल, संजय बड़ाया व विशाल सक्सेना और उनके परिजनों व संबंधित फर्मों की संपत्ति अटैच की है। इनमें जयपुर के विभिन्न हिस्सों में स्थित कृषि भूमि, रिहायशी फ्लैट, मकान और अन्य संपत्तियां शामिल हैं।

pc- hindustan