Rajasthan: गृह राज्य मंत्री का बड़ा आरोप, कांग्रेस के 3 एमपी सांसद निधि का पैसा खर्च कर रहे दूसरे राज्यों में
- byShiv
- 06 Jan, 2026
इंटरनट डेस्क। राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने एक बड़ा आरोप लगाया हैं और कहा हैं कि कांग्रेस के 3 सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि का राजनीतिक हितों के लिए दुरुपयोग कर रहे है। उन्होंने दावा किया कि ये राजस्थान के लिए निर्धारित धनराशि हरियाणा में खर्च कर रहे हैं।
बेढ़म ने एक बयान में आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद संजना जाटव (भरतपुर), राहुल कसवान (चूरू) और बृजेंद्र सिंह ओला (झुंझुनू) पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को खुश करने के लिए जनप्रतिनिधि के कर्तव्यों की मर्यादाएं तार-तार कर रहे हैं, और नियमों को ताक में रखकर ‘एमपी-एलएडीएस निधि का पैसा कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के बेटे आदित्य सिंह सुरजेवाला के कैथल विधानसभा में खर्च कर रहे हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा, राजस्थान के हिस्से का पैसा इन तीन सांसदों के राजनीतिक भविष्य को सुरक्षित करने पर हरियाणा में खर्च किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के तीनों सांसद अपनी सांसद निधि का बड़ा हिस्सा हरियाणा के कैथल जिले में भेज रहे हैं।
pc- ndtv raj






