Rajasthan: नीट पेपर लीक, एनटीए से लेकर भाजपा और आरएसएस तक कांग्रेस के निशाने पर

इंटरनेट डेस्क। नीट यूजी परीक्षा का पेपर लीक होने और परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर हंगामा मचा हुआ है। इस पेपर लीक की आंच राजस्थान में भी आ रही है। ऐसे में कांग्रेस नेता और पार्टी अध्यक्ष डोटासरा ने एनटीए द्वारा नीट परीक्षा रद्द किए जाने के बाद भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा है। उन्होंने एनटीए को बीजेपी- आरएसएस का एनजीओ बता दिया है।

क्या कहा अध्यक्ष ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि एनटीए में नीचे से लेकर ऊपर तक भ्रष्टाचारी भरे हैं, उन लोगों को शीर्ष पर बैठाया गया जिनके रहते व्यापम जैसे देश के सबसे शर्मनाक परीक्षा घोटाले हुए। सच ये है कि पेपर लीक केंद्र और भाजपा शासित व्यवस्थाओं में धंधा बन चुकी है और एनटीए जैसी संस्थाएं बीजेपी आरएसएस का एनजीओ।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार बजट में घोषणा करती है कि एनटीए की तर्ज पर आरएसटीए बनाई जाएगी। सवाल ये कि है जब एनटीए ही भ्रष्टाचार और पेपर माफिया का प्रतीक बन चुकी है, तो उसी मॉडल की नई एजेंसी बनाकर क्या युवाओं का भविष्य सुरक्षित होगा? 

pc- bhaskar english