Rajasthan: पंचायत चुनाव प्रक्रिया 23 सितंबर से होगी शुरू, सरकार ने हाईकार्ट में पेश किया चुनावी कार्यक्रम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य सरकार ने चुनाव कार्यक्रम हाईकोर्ट में पेश कर दिया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश में पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया 23 सितंबर 2026 से शुरू होगी। चुनाव प्रक्रिया 54 दिनों में पूरी करने का कार्यक्रम है। हाईकोर्ट में पेश किए गए पूरा चुनाव शेड्यूल के अनुसार, 23 सितंबर को चुनाव की आधिकारिक घोषणा होगी।

नाम वापसी की अंतिम तारीख कब
नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 1 अक्टूबर तय की गई है। 3 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी, जबकि 5 अक्टूबर को नाम वापसी की अंतिम तारीख होगी। इसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

13 अक्टूबर को पहले चरण की वोटिंग
प्रदेश में जिला परिषद पंचायत समिति के सदस्यों के चुनाव चार चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 13 अक्टूबर, दूसरे चरण का 23 अक्टूबर, तीसरे चरण का 29 अक्टूबर और चैथे चरण का मतदान 03 नवंबर को होगा।

सरपंच और पंच चुनाव के कब होंगे मतदान
पंच और सरपंच चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 14 अक्टूबर, दूसरे चरण का मतदान 24 अक्टूबर, तीसरे चरण की वोटिंग 30 अक्टूबर होगी, जबकि चैथे चरण का मतदान 04 नवंबर होगा। 

प्रमुख और प्रधान के कब होंगे चुनाव
वहीं, उपसरपंच चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 15 अक्टूबर और दूसरे चरण के लिए 25 अक्टूबर को वोट डालें जाएंगे। जबकि तीसरे और चैथे चरण के तहत उपसरपंच चुनाव के लिए 31 अक्टूबर और 05 नवंबर 2026 को मतदान होंगे। पंचायत समिति सदस्य या जिला परिषद सदस्य के चुनाव की मतगणना 12 नवंबर 2026 को होगी। वहीं, प्रमुख और प्रधान के चुनाव के लिए 14 नवंबर को मतदान होगा, जबकि उपप्रमुख और उप प्रधान के चुनाव के लिए 15 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

pc-bhaskar