Job and Education
Rajasthan Patwari Final Result 2025: पटवारी भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित
- byShiv
- 01 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने भी अगर राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की ओर से पटवारी भर्ती परीक्षा दी हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। राजस्थान पटवारी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। फाइनल रिज्लट के मुताबिक टीएसी के लिए कुल 462 उम्मीदवार और नॉन टीएसपी के लिए कुल 2858 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
उम्मीदवार फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, रोल नबंर और अपने अभिभावक के नाम की जांच कर सकते हैं। पटवारी परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त, 2025 को किया गया था।
pc- jagran josh





