Rajasthan:पायलट का बड़ा बयान, जो नेता लोगों से दूर होकर घमंड में डूब जाते हैं, जनता उन्हें नकार देती हैं
- byShiv
- 10 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मंगलवार को अपने पिता राजेश पायलट की जयंती पर टोंक पहुंचे। यहां पायलट ने बिना नाम लिए सत्ता के अहंकार पर जो तंज कसा है, उसके सियासी गलियारों में कई मायने निकाले जा रहे हैं। पायलट ने कहा कि राजनीति जनता के दम पर होती है और जो नेता लोगों से दूर होकर घमंड में डूब जाते हैं, जनता उन्हें नकार देती है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पायलट ने कहा, जब आप लोगों से दूर हो जाएंगे और घमंड-अहंकार की राजनीति करेंगे, तो जनता के बीच दूरी बन जाती है। राजनीति आत्मीयता का संबंध है। अगर सत्ता का इतना गुरूर हो जाएगा, तो एक दिन जनता आपको निश्चित रूप से नकार देगी।
कल पेश होने वाले राजस्थान बजट से पहले पायलट ने केंद्र और राज्य सरकार को घेरा। पायलट ने कहा कि केंद्र के बजट में राजस्थान का नाम तक नहीं आया, जबकि यहां डबल इंजन की सरकार है। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार को कल के बजट में बेरोजगारी को पहली प्राथमिकता देना चाहिए।
pc- thestatesman.com






