Rajasthan: पीएम मोदी ने प्रदेश को दी कई सौगातें, रिफाइनरी का किया उद्घाटन, जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का किया शिलान्यास

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान को कई बड़ी सौगातें दी है।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज चार जुलाई को राजस्थान के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने  बालोतरा में देश की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने जोधपुर हवाईअड्डे के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण कर दिया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का शिलान्यास किया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी के पचपदरा आगमन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थानी साफा पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पश्चिमी राजस्थान की पहचान नक्काशीदार झरोखा, लकड़ी की घड़ी भेंट की। राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिफाइनरी से टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। ये टैंकर पेट्रोल-डीजल लेकर रिफाइनरी से रवाना हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बालोतरा में लगभग 1.06 लाख करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं में पेट्रोकेमिकल्स, शहरी परिवहन, रेलवे, सड़कें, रिन्यूएबल एनर्जी और बिजली ट्रांसमिशन जैसे कई सेक्टर शामिल हैं।

pc- ndtv raj