Rajasthan: 28 फरवरी को पीएम मोदी राजस्थान के दौरे पर, अजमेर से प्रदेश को देंगे 23 हजार करोड़ की सौगाते

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान का दौरा करने जा रहे है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे के बारे में जानकारी दी है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम विकसित राजस्थान के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करेगा।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी 28 फरवरी को राजस्थान के दौरे पर आएंगे। वह अजमेर की धरती से 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की राजस्थान को सौगात देंगे। इस दौरान रोजगार उत्सव कार्यक्रम में राजस्थान के 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे।

खबरों की माने तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पीएम मोदी के दौरे से जुड़ी एक पोस्ट साझा की। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे और सभा के दौरान होने वाली घोषणाओं की जानकारी दी है। सीएम भजनलाल ने कहा कि मुझे यह जानकारी साझा करते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है कि आगामी 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजमेर की धरती से प्रदेश को 23,500 रुपये करोड़ के विकास कार्यों की अभूतपूर्व सौगात देंगे।

pc- ndtv