Rajasthan: राहुल गांधी को गोेली मारने की धमकी देने वाले करणी सेना के प्रवक्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- byShiv
- 20 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। करणी सेना के प्रवक्ता को राहुल गांधी को घर में घुसकर गोली मारने की धमकी देन के मामले में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि एक दिनपूर्व ही वीडियो वायरल हुआ था। खुद को करणी सेना का प्रवक्ता बताने वाले एक व्यक्ति ने राहुल गांधी और कांग्रेस के 25 सांसदों को खुलेआम गोलियां मारने की धमकी दी जिसके बाद कांग्रेस और बीजेपी नेता आमने-सामने आ गए।
सोशल मीडिया पर धमकी भरा वीडियो आने के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसे गंभीर मामला बताया था। सरकार को भी इस पर जवाब देना पड़ा और गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि यह आपत्तिजनक बयान कोटा में एक व्यक्ति ने दी थी जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
कोटा पुलिस ने इस वीडियो के सामने आने के बाद तत्काल कार्रवाई की और वायरल वीडियो में नजर आ रहे युवक राज अमीर को गिरफ्तार कर लिया। कोटा की सिटी एसपी ने बताया कि यह युवक कोटा के उद्योग नगर थाना इलाके के कंसुआ का रहने वाला है। वायरल वीडियो में युवक अपने आप को करणी सेवा का संभागीय प्रवक्ता बता रहा था।
pc- tv9,ndtv






