Rajasthan: नरेश मीणा की गिरफ्तार के लिए गांव में दबिश, खाली हाथ लौटी पुलिस, 6 नवंबर को गिरफ्तारी देने की कही बात
- byShiv
- 03 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के बारां जिले में किसान नेता नरेश मीणा को लेकर घटनाक्रम ऐसा बदला की पुलिस उनके घर जा पहुंची। बता दें कि दो दिन पूर्व नाहरगढ़ वन विभाग रेंज कार्यालय में वनकर्मियों के साथ मारपीट, राजकार्य में बाधा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस नरेश मीणा की सरगर्मी से तलाश कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार सुबह पुलिस की टीम उनके पैतृक गांव नयागांव में दबिश देने पहुंची, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।
6 नवंबर को देंगे गिरफ्तारी
दूसरी ओर, नरेश मीणा ने प्रेस रिलीज जारी कर 6 नवंबर को नाहरगढ़ थाने में स्वयं गिरफ्तारी देने का बड़ा ऐलान कर दिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नाहरगढ़ प्रकरण में नामजद आरोपी नरेश मीणा अपने पैतृक गांव नयागांव में मौजूद हो सकते हैं। इस आधार पर मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे पुलिस की टीम नयागांव पहुंची और उनके आवास सहित आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। काफी देर तक छानबीन के बाद भी नरेश मीणा का कोई पता नहीं चला।
इधर, सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई का परिजनों ने कड़ा विरोध किया। नरेश मीणा के माता-पिता ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि टीम बिना किसी पूर्व अनुमति या वारंट के जबरन घर के अंदर घुस आई। परिजनों ने इस कार्यप्रणाली पर कड़ी आपत्ति जताते हुए हंगामा किया। हालांकि, पुलिस की ओर से परिजनों के इन आरोपों पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
pc- oneindiahindi




