Rajasthan Politics: रिफ़ाइनरी को लेकर आमने सामने हुए गहलोत और सीएम भजनलाल, दोनों ने निकाली एक दूसरे में....
- byShiv
- 11 Jan, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बालोतरा रिफ़ाइनरी का निरीक्षण किया है। सीएम के इस दौरे के साथ प्रदेश में सियासत शुरू हो गई। मुख्यमंत्री के दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान जारी कर सरकार पर निशाना साधा तो मुख्यमंत्री ने अपने ही अंदाज़ में उन्हें जवाब दिया। इसी बीच भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने भी अशोक गहलोत पर निशाना साधा।
सीएम के दौरे पर अशोक गहलोत ने कहा था भाजपा ने एक साल और बर्बाद कर दिया, इनको चाहिए था कि सरकार बनते ही रिफाइनरी को शुरू किया जाए। जब मैं गया था रिव्यू करने के लिए तब वादा किया था कि हम 31 दिसंबर 24 तक पूरा कर देंगे, अब ये कह रहे हैं एक महीना दो महीना, अच्छी बात है अगर आ जाए एक दो महीने के अंदर तो हमें खुशी होगी क्योंकि पांच साल तो बर्बाद कर दिए पहले इन्होंने।
वहीं जवाब में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा रिफाइनरी का काम अक्टूबर 2022 में पूरा होना था, लेकिन कांग्रेस सरकार के ढुलमुल तरीकों के कारण 2023 के अंत तक तीन चौथाई काम भी पूरा नहीं हो सका, हमने पिछले एक साल में 13500 करोड़ रुपए व्यय कर रिफाइनरी का 90 प्रतिशत से अधिक काम पूरा कर लिया है आज ही 3 से 4 महीने में रिफाइनरी में कच्चा तेल लाकर इसके रिफाइनिंग का काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
pc- abp news





