Rajasthan Politics: गहलोत ने क्यों कहा कि अगर करना पड़ा अनशन तो उसके लिए भी तैयार, सीएम भजनलाल को दी....

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव समाप्त हो चुका है और इसके साथ ही अब राजस्थान सरकार भी काम पर लौट आई है। इसके साथ ही अब  राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी एक्टिव हो चुके है। उन्होंने सोमवार रात करीब 1 बजे ट्वीट करते हुए सीएम भजन लाल शर्मा से जयपुर में बनाए गए गांधी वाटिका म्यूजियम को जल्द शुरू करने की मांग की है।

सीएम गहलोत ने दी चेतावनी
इस मामले में अशोक गहलोत ने एक चेतावनी भी दी है कि अगर यह कार्य जल्द नहीं किया गया तो गांधीवादियों को अनशन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने एक्स पर अपनी पोस्ट के साथ म्यूजियम की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, श्हमारी सरकार ने जयपुर के सेंट्रल पार्क में गांधीजी के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए करीब 85 करोड़ रुपये की लागत से गांधी वाटिका म्यूजियम बनाया, जिसका उद्घाटन 23 सितंबर 2023 को राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया था।

क्या कहा पूर्व सीएम ने
इस मामले में पूर्व सीएम गहलोत ने लिखा, पहले प्रशासन के चुनावों में व्यस्त होने के कारण इसे आमजन के लिए शुरू नहीं किया था। परन्तु अब तो लोकसभा चुनाव भी हो चुके हैं, एवं नई सरकार को 6 महीने से अधिक का समय हो गया है। ऐसे में अभी तक गांधी वाटिका म्यूजियम को शुरू ना किया जाना समझ के परे है। मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आग्रह करना चाहता हूं कि जयपुर में बने इस आकर्षक म्यूजियम को अविलंब शुरू किया जाए। ऐसा ना हो कि प्रशासन की इस हटधर्मिता के खिलाफ गांधीवादियों को गांधी वाटिका शुरू करने के लिए अनशन करने पर मजबूर होना पड़े।

pc- aaj tak