Rajasthan: प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनावों की तैयारी तेज, सीएम खुद करेंगे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद
- byShiv
- 16 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव और निकाय चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गई है। ऐसे में बीजेपी ने भी चुनावी तैयारियों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री आवास पर संगठन और सरकार के समन्वय से माइक्रो मैनेजमेंट की विस्तृत रणनीति तैयार की जाएगी, जिसमें बूथ स्तर तक फोकस रहेगा।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम आज और 18 फरवरी को प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वन टू वन संवाद कार्यक्रम करेंगे। मुख्यमंत्री निवास पर होने वाले इन संवाद कार्यक्रमों में राज्य बजट की घोषणाओं और उनकी जमीनी क्रियान्विति पर भी विस्तार से चर्चा होगी।
मुख्यमंत्री बजट को चुनावी रणनीति से जोड़ते हुए यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए ठोस कार्ययोजना बनाने पर मंथन होगा और कार्यकर्ताओं से सीधे सुझाव लिए जाएंगे।
pc- firstindianews.com






