Rajasthan: जैसलमेर में वायुसेना स्टेशन से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने 'प्रचंड लड़ाकू हेलीकॉप्टर' में भरी उड़ान

इंटरनेट डेस्क। देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू राजस्थान के जैसलमेर दौरे पर हैं। यहां उन्होंने जैसलमेर में वायुसेना स्टेशन से प्रचंड हेलीकॉप्टर में उड़ान भरी। वे देश की पहली राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने किसी लड़ाकू हेलीकॉप्टर में को-पायलट के रूप में उड़ान भरी। इस ऐतिहासिक मिशन की कमान पायलट ग्रुप कैप्टन एन.एस. बहुआ ने संभाली, राष्ट्रपति हवा के रास्ते सीधे पोकरण की ओर निकली, जहां उन्होंने वायु शक्ति-2026 के अभ्यास स्थल का हवाई मुआयना किया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह पहला मौका है, जब देश की सर्वाेच्च कमांडर ने सीमा से सटे संवेदनशील क्षेत्र में किसी अटैक हेलीकॉप्टर से उड़ान भरकर सरहद पर तैनात जांबाजों के मनोबल को नई ऊर्जा दी।

खबरों के अनुसार उन्होंने 25 मिनट की उड़ान के दौरान पोकरण फील्ड फ़ायरिंग रेंज और पोकरण परमाणु विस्फोट वाली जगह शक्ति स्थल का जायजा भी लिया। इससे पहले, जब राष्ट्रपति जैसलमेर के वायुसेना स्टेशन पर पहुंचीं तो एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने प्रोटोकॉल के साथ उनका स्वागत किया।

pc- ndtv raj