Rajasthan PTET 2026: राजस्थान पीटीईटी के लिए बढ़ाई गई आवेदन की आखिरी तारीख, आपके पास हैं मौका

इंटरनेट डेस्क। आप भी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा ने राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया में एक बार फिर बदलाव किया है। आप बी.एड या इंटीग्रेटेड बी.ए.बी.एड/बी.एससी. बी.एड कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो यह आपके लिए आखिरी मौका हो सकता है।

यूनिवर्सिटी की और से  ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख को अब 15 मई 2026 तक बढ़ा दिया है। वहीं, अगर आपने पहले आवेदन कर लिया है और उसमें सुधार करना चाहते हैं, तो सुधार की आखिरी तारीख 17 मई 2026 है।

राजस्थान पीटीईटी यानी प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट, वह परीक्षा है जिसके माध्यम से उम्मीदवार दो वर्षीय बी.एड कोर्स और चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बी.ए.बी.एड/बी.एससी. बी.एड प्रोग्राम में प्रवेश के लिए पात्र हो सकते हैं। यह परीक्षा राज्य के अलग-अलग कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का पहला कदम है।

pc- pw.live