Rajasthan: राहुल गांधी कोटा से करेंगे पेपर लीक के खिलाफ देशव्यापी छात्र और युवा अभियान की शुरुआत

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जून को राजस्थान के कोटा के दौरे पर रहेंगे। यहां राहुल गांधी आयोजित छात्र सम्मेलन में शामिल होंगे, इसी सम्मेलन के साथ कांग्रेस पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर अपने देशव्यापी छात्र और युवा अभियान की शुरुआत करेगी। खास बात यह है कि राहुल गांधी दो सप्ताह के भीतर दूसरी बार राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं।

इसके पहले पुष्कर का दौरा कांग्रेस संगठन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना गया था। किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने सार्वजनिक रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की कार्यशैली की सराहना की थी। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस के अपने राष्ट्रीय प्रतिरोध अभियान की शुरुआत राजस्थान से करने के पीछे कारण यह हैं की राजस्थान में संगठनात्मक ढांचा मजबूत है और बड़े स्तर के कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं, छात्रों और आम लोगों की अच्छी भागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है। कोटा को चुनने के पीछे भी रणनीतिक कारण हैं। कोटा देश का सबसे बड़ा कोचिंग हब माना जाता है जहां हर साल लाखों छात्र मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए पहुंचते हैं।

pc- jagran