Rajasthan: राज्यसभा चुनाव में सतीश पूनिया, अलका गुर्जर और नीरज डांगी निर्विरोध निर्वाचित
- byShiv
- 12 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में राज्यसभा चुनाव को लेकर परिणाम सामने आ चुके है। सतीश पूनिया, अलका गुर्जर और नीरज डांगी को निर्विरोध निर्वाचित कर लिया गया है। राजस्थान में राज्यसभा सदस्य के तीन सीटों पर चुनाव होने थे, इसके लिए मतदान 18 जून को होने वाला है। लेकिन राजस्थान में तीन सीटों पर बीजेपी कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों ने ही पर्चा दाखिल किया था। जिसके बाद यहां चुनाव कराने की किसी तरह की जरूरत नहीं पड़ी।
तीनों के पास था पूरा संख्या बल
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भाजपा और कांग्रेस के पास पूरे विधायक थे। संख्या बल के मुताबिक, सभी तीनों उम्मीदवारों के पास वोट थे, ऐसे में चुनाव कराने की जरूरत नहीं है। ऐसे में उन्हें निर्विरोध राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित कर लिया गया है।
तीनों उम्मीदवार को सौंपा गया प्रमाण पत्र
राजस्थान में बीजेपी ने दो सीटों पर सतिश पूनिया और अलका गुर्जर को उम्मीदवार बनाया था। वहीं कांग्रेस ने एक सीट पर नीरज डांगी को दोबारा उम्मीदवार बनाया था। अब इन तीनों को निर्वाचित कर लिया गया है, और प्रमाण पत्र सौंप दिया गया है।
pc- ndtv raj




