Rajasthan: जोधपुर मे गरजे शाह, कहा-भले ही कितने ही दल एकत्रित हो जाएं, आएगा तो मोदी ही

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों की स्थिति का जायजा लेने और चुनाव प्रचार के लिए भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह दो दिनों तक राजस्थान के दौरे पर थे। पहले दिन शाह जयपुर में और शाम के सीकर में रोड शो करने पहुंच गए। इसके बार शाह सोमवार को जोधपुर पहुंच गए। अमित शाह ने यहां जोधपुर के पोलो मैदान में शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन को संबोधित किया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की घमंडिया गठबंधन, जिसे परिवार के अलावा किसी की भी चिंता नहीं है, वे मोदी को चुनौती दे रहे हैं। लोकतंत्र के खतरे में होने की दुहाई दे रहे हैं। भले ही कितने ही दल एकत्रित हो जाएं, आएगा तो मोदी ही। 

खबरों की माने तो उन्होंने कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की 10 साल की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाने का संकल्प दिलाया। साथ ही कहा कि इस बार एनडीए गठबंधन 400 पर होगा और भाजपा अपने दम पर 370 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

pc- kalingatv.com