Rajasthan: प्रदेश के बोर्ड, आयोग और निगमों को मिल सकते हैं अध्यक्ष, सीएम जल्द कर सकते हैं राजनीतिक नियुक्तियां

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में जल्द ही राजनीतिक नियुक्तियां हो सकती है। इसके लिए सीएम शर्मा घोषणा कर सकते है। इसके संकेत इसलिए मिल रहे हैं की हाल ही में आरपीएससी और राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में नियुक्तियां हुई है। वहीं सरकार को दिसंबर में 3वर्ष का समय पूरा होने जा रहा है इस बीच ये फैसला जल्द हो सकता है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी कुछ ऐसे ही संकेत दिए हैं। जानकारी के अनुसार सीएम भजनलाल शर्मा और राठौड़ इस बारे में चर्चा कर चुके हैं, लेकिन सवाल यही है कि यह नियुक्तियां स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव से पहले होंगे या बाद में? 

बीजेपी में नियुक्ति की चाह में बैठे नेता-कार्यकर्ताओं की लिस्ट लंबी है। हर दिन उनकी बैचेनी बढ़ती जा रही है, अलग-अलग बोर्ड और निगम में दावेदार समीकरण पर काम कर रहे हैं।

pc- patrika news