Rajasthan: ओएमआर शीट बदलने का मामला, गहलोत और राठौड़ के बीच बयानबाजी हुई तेज

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजनीति में बयानों के शब्द बाण चलते ही रहते है। अब एक बार फिर से राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में ओएमआर शीट बदलने के मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ आमने-सामने आ गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आज गहलोत ने पोस्ट शेयर करते हुए बीजेपी पर हमला बोला। 

उन्होंने भाजपा सरकार के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि एसओजी की रिपोर्ट के अनुसार ओएमआर शीट बदलने का खेल साल 2018 से पहले यानी भाजपा सरकार के समय शुरू हुआ और 2026 तक जारी रहा। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी इस फर्जीवाड़े में लिप्त पाए गए हैं, वे वर्ष 2024 और 2025 में भी कर्मचारी चयन बोर्ड में पदस्थ थे। ये कर्मचारी मौजूदा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। 

गहलोत ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया, वह निष्पक्ष जांच के बजाय केवल कांग्रेस शासनकाल की परीक्षाओं को कटघरे में खड़ा कर रही है। इसके बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने पलटवार करते हुए कहा, यह खुद इस बात की स्वीकारोक्ति है कि कांग्रेस शासनकाल में ओएमआर शीट घोटालों और पेपर लीक जैसी घटनाएं हुईं। साल 2018 से 2023 के बीच, जब स्वयं अशोक गहलोत मुख्यमंत्री थे तब 19 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए।

pc- patrika news