Rajasthan: सरकार ने IAS, IPS और IFS अधिकारियों को नए साल में दिया पदोन्नति का तोहफा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने नये साल के मौके पर अधिकारियों को सौगात दी है। जी हां प्रशासन को और मजबूत बनाने के लिए कार्मिक विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के कई अधिकारियों को ऊंचे पदों पर पदोन्नत किया है।

यह बदलाव राज्य के कामकाज में नई ऊर्जा लाएगा और विकास की गति तेज करेगा।  भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1996 2001 और 2013 बैच के अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है।

प्रमुख शासन सचिव स्तर से कई को अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। कुछ को सचिव और विशेष सचिव के पद सौंपे गए हैं। इन बदलावों से अधिकारियों को पे मैट्रिक्स लेवल 13 14 15 और 17 में ऊंचा वेतनमान मिलेगा। इससे प्रशासनिक फैसलों में तेजी आएगी और राज्य की योजनाएं बेहतर तरीके से लागू होंगी।

PC- patrika news