Rajasthan: सरकार ने की अब इन लोगों की पेंशन में बढ़ोतरी, मिलेगी अब इतनी राशि हर महीने
- byShiv
- 09 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की सरकार ने एक बड़ी घोषणा की है। सरकार ने द्वितीय विश्व युद्ध के नॉन पेंशनर पूर्व सैनिकों एवं विधवाओं को पेंशन 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपए प्रतिमाह कर दी है, जिससे राज्य के 976 पूर्व सैनिक एवं विधवाएं लाभान्वित हुई। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 78वें सेना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के अन्तर्गत दी।
प्रदर्शनी में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना द्वारा उपयोग किए गए विभिन्न आधुनिक हथियार, आर्टिलरीज और सैन्य संसाधनों का प्रदर्शन किया गया। सीएम ने इस दौरान बताया कि वीरगति प्राप्त सैनिकों के सम्मान में 43 विद्यालयों का नामकरण भी किया गया है।
बैटल कैजुअल्टी सैनिकों के 7 आश्रितों एवं 23 शौर्य पदक धारकों को कुल 750 बीघा भूमि आवंटित की गई। वहीं, पुलवामा हमले में वीरगति प्राप्त केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 5 कार्मिकों की आश्रित वीरांगनाओं को निवास भी दिए गए है।
pc- sj






