Rajasthan: सरकारी स्कूलों में अब प्रार्थना सभा के दौरान होगा ये काम, सरकार ने आदेश किए जारी, बच्चों को होगा लाभ

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के सरकारी स्कूलों की प्रार्थना सभाओं में नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ने की व्यवस्था लागू की जा रही है। वैसे तो कई सरकारी स्कूलों में पहले से ही यह व्यवस्था हैं, लेकिन अब सरकार ने खुद जोर देकर ये शुरू किया है। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। सरकारी स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ने की व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। 

जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग का मानना है कि विद्यार्थियों को देश-दुनिया की घटनाओं, सामाजिक गतिविधियों और समसामयिक विषयों की जानकारी होनी चाहिए। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए ये फैसला लिया गया है। 

इसके तहत अब सभी सीनियर सेकेण्डी सरकारी विद्यालयों की प्रार्थना सभा में प्रतिदिन 10 मिनट का समय समाचार पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित किए गए हैं। इस पहल के जरिए छात्रों में नियमित रूप से अखबार पढ़ने की रुचि और आदत विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।

pc- x.com