Rajasthan: पंचायत चुनावों से पहले होंगे ट्रांसफर, गृह क्षेत्रों में लगे सभी कर्मचारियों का होगा तबादला
- byShiv
- 03 Jan, 2026
इंटरेनट डेस्क। राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी पंचायती राज और शहरी निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों के तबादलों के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। मीडिया रिपोटर्स की माने तो आयोग ने साफ किया है कि चुनाव से पहले किसी भी अधिकारी को उनके गृह जिले या गृह क्षेत्र में तैनात नहीं रखा जाएगा।
निर्देशों के अनुसार संभागीय आयुक्त, पुलिस रेंज के आईजी और डीआईजी, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त कलेक्टर, एडिशनल एसपी, एसडीएम, सहायक कलेक्टर, डीवाईएसपी और तहसीलदार अगर अपने गृह जिले में हैं, तो उनका ट्रांसफर किया जाएगा।
शहरी निकाय क्षेत्र में तैनात नगर निगम, नगर परिषद या नगर पालिका के आयुक्त, पुलिस थाने के एसएचओ, नायब तहसीलदार और सब-इंस्पेक्टर को भी अपने गृह नगर पालिका क्षेत्र में नहीं रखा जाएगा। इसके अलावा बीडीओ, नायब तहसीलदार और सब-इंस्पेक्टर को उनकी गृह पंचायत समिति क्षेत्र में भी तैनात नहीं किया जाएगा।
pc- english.punjabkesari.com






