Rajasthan: बायतू में स्कूली बस को ट्रक ने मारी टक्कर, एक बच्चे की मौत, 5 गंभीर घायल, चल रहा उपचार

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान राज्य के बालोतरा जिले के बायतु क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ट्रक और स्कूल बस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के समय बस में करीब 3 दर्जन बच्चे सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा हैं हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, और 20 घायल हैं।

घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 5 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। आसपास के लोगों ने भी घायलों को बस से निकालने में मदद की।

जानकारी के अनुसार निजी स्कूल बस बच्चों को घरों से स्कूल ले जा रही थी इसी दौरान हाईवे पर कूलर से भरे ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मारी, इससे बस में सवार बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं घायलों को बायतु हॉस्पिटल पहुंचाया गया। 5 गंभीर घायल बच्चों को बालोतरा रेफर किया गया है।

pc- ndtv raj