Rajasthan: शादी के एक दिन पहले ही दुल्हन बनने वाली दो सगी बहनों ने किया सुसाइड, कारण जान आप भी...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के जोधपुर के सूरसागर थाना क्षेत्र के मनाई गांव में शादी वाले घर में मातम छा गया। कारण यह था की शादी के दिन ही दो सगी बहनों ने कथित रूप से कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा हैं कि मृतक बहनों की पहचान शोभा और विमला के रूप में हुई है, जो पेशे से शिक्षिका थीं। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इन दोंनों की ही शादी होनी थी।

जानकारी के अनुसार, दोनों बहनों की शादी आज होनी थी और घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं। एक दिन पहले ही घी पिलाने की रस्म भी आयोजित की गई थी। देर रात दोनों बहनों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें प्रतापनगर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो बताया जा रहा है कि अस्पताल से शव घर ले जाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच बहनों के मामा को घटना की जानकारी मिली, जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामा का आरोप है कि यदि पुलिस पांच मिनट देर से पहुंचती तो अंतिम संस्कार कर दिया जाता। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों की पहले भीनमाल में सगाई हुई थी, जिसे बाद में चाचा ने तुड़वा दिया था और अब पोकरण के आगे जैम्ला गांव में शादी तय की गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

pc- ndtv