Job and Education
Rajasthan VDO Result 2025: राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा का आज परिणाम होगा जारी, जाने कितने पदों पर होगी भर्ती
- byShiv
- 15 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। आपने भी अगर राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा दी हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 2 नवंबर 2025 को करवाया गया था। अब इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो आज खत्म हो जायेगा।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष अलोक राज की ओर से सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर किये गए ट्वीट के मुताबिक राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती रिजल्ट आज यानी 15 दिसंबर घोषित कर दिया जायेगा।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 850 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
pc- shiksha.com





