Rajasthan: रणथंभौर टाइगर रिजर्व में घूमना हुआ महंगा, बढ़ाए गए टिकट के दाम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के प्रसिद्ध रणथंभौर टाइगर रिजर्व में आप भी अगर सफारी करने की सोच रहे हैं तो फिर आपको थोड़ा झटका लगेगा। जी हां यहां सफारी का टिकट महंगा कर दिया गया है। जिसका सीधा असर अब देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों पर पड़ने लगा है। नई दरें लागू होते ही पर्यटकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।

वन विभाग की ओर से सफारी शुल्क में की गई इस बढ़ोतरी के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि पार्क के रखरखाव, वन्यजीव संरक्षण और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

नई दरों के अनुसार, जिप्सी और कैंटर सफारी दोनों के टिकट पहले के मुकाबले महंगे हो गए हैं। खासकर विदेशी पर्यटकों के लिए शुल्क में अधिक बढ़ोतरी की गई है।

बदलाव के बाद अब इस तरह हो गई हैं कीमतें 

कैंटर सफारी (20 सीटर) के लिए-
भारतीय पर्यटक  पहले ₹888 - अब बढ़कर ₹986.63 प्रति व्यक्ति
विदेशी पर्यटक पहले ₹2176.10 - अब ₹2399.63 प्रति व्यक्ति

जिप्सी सफारी (6 सीटर) के लिए
भारतीय पर्यटक पहले ₹1455.17 - अब ₹1611.80 प्रति व्यक्ति
विदेशी पर्यटक पहले ₹2743.17 - अब ₹3024.80 प्रति व्यक्ति 

pc- news18