Rajasthan: पूर्व सीएम राजे को क्यों लगानी पड़ी अधिकारियों को फटकार? कहा-जनता चुस्त है और अफ़सर सुस्त हैं
- byShiv
- 29 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सरकार के अधिकारियों को फटकार लगाई है। उनहोंने कोटा में मृत गायों को खुले में फेंके जाने की शिकायतों को लेकर नाराजगी जताई है। कोटा में मृत गायें खुले में फेंकने से नाराज गौरक्षक धरना दे रहे थे, इसी दौरान पूर्व सीएम वसुंधरा का काफिला भी रुका, नाराज़ गौरक्षक प्रदर्शन कर रहे थे, पूर्व मुख्यमंत्री सुबह झालावाड़ से ब्यावर जा रही थीं तो उनका काफिला रुका। राजे ने वहां गौरक्षकों से बात की और उनकी मांग सुनी। उनकी शिकायत सुनने के बाद उन्होंने कहा कि मैं सनातनी हूं और गौमाता के संरक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
डीआईजी और एसपी को मौके पर बुलाया
इसके बाद गौरक्षकों ने बताया कि कोटा में मृत गायों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार नहीं किया जा रहा है और मृत गायों की आड़ में जिंदा गायों का मार कर उनका गौमांस बेचा जा रहा है। यह सुनकर राजे ने कोटा रेंज के डीआईजी और एसपी को मौके पर बुलाया। उन्हें इस मामले की गहनता से जांच कर दोषियों केखिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा, गौरक्षक प्रदर्शन कर रहें है और अधिकारी सुन नहीं रहे। जनता चुस्त है और अफ़सर सुस्त हैं। अफसरों के रवैए पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि 14 दिसंबर से लोग आवाज उठा रहें है, लेकिन अफ़सर है कि उनकी सुन ही नहीं रहे।
pc- danik bhaskar






