Rajasthan: गजेंद्र सिंह ने वैभव गहलोत को क्यों बता दिया भटका हुआ टाबर? जालौर की जनता से बोल गए गुमा मत देना....

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने प्रचार प्रसार के लिए पूरा दम लगा दिया हैं। दोनों ही पार्टियों के नेता इस समय मैदान में हैं और एक दूसरे में कमी निकालने का काम कर रहे हैं। ऐसे में जालोर-सिरोही लोकसभा सीट पर प्रचार करने पहुंचे भाजपा नेता गजेंद्र सिंह ने कांग्रेस के प्रत्याशी वैभव गहलोत पर चुटकी ली है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लुंबाराम चौधरी के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए कहा की यहां जोधपुर का टाबर जालोर आया है.. भटका हुआ। उसको रखना मत और गुमा मत देना। वापस भेज देना, हमारे बच्चे ज्यादा दिन बाहर नहीं रहते हैं।

इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसके साथ ही आगे  शेखावत ने कहा मैं और विधायक बाबू सिंह  उनको वापस लेने के लिए आए हैं कि आप कहीं ना कहीं यह उन्हें रख नहीं ले। उन्होंने इशारों-इशारों में गहलोत को बुरी तरह से हराकर भेजने की बात कह दी।

pc- navbharat