Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जर्मनी में कहा, ट्रंप साहब जब से राष्ट्रपति बने हैं तब से...

इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस समय जर्मनी के दौरे पर हैं। वहां उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि यह उनकी जर्मनी की पहली यात्रा है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे अमेरिका कई बार जा चुके हैं, जिनमें दो यात्राएं डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद की भी हैं। उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े।

क्या बोले रक्षा मंत्री
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, “मैं जिन भी देशों में जाता हूं, हमारी कोशिश रहती है कि भारतीय समुदाय के लोगों से ज्यादा से ज्यादा मिल सकूं। उनके साथ बातचीत हो सके और वहां के हालात से हम भी परिचित हो सकें। अगर वो कोई नई बातें भी जानना चाहें तो हम उनको वो दे सकें। 

ट्रंप के लिए क्या बोले
खबरों के अनुसार राजनाथ सिंह ने आगे कहा, ट्रंप साहब जब से राष्ट्रपति बने हैं तब से दो बार गया हूं। अब आप लोगों के हंसने का कारण मैं समझ नहीं पा रहा हूं। मैं तो आप लोगों को देखकर ही मुस्कुरा रहा हूं। जर्मनी की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय समुदाय में इसकी एक अलग ही प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता है। इस सफलता में जर्मनी के मूल निवासियों का निस्संदेह महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

pc- jagran, dd news,BBC