Rajpal Yadav: चेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव की मदद को आगे आएं सलमान, अजय देवगन सहित कई कलाकार

इंटरनेट डेस्क। अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस की परेशानी झेल रहे है। इस मामले में गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद जेल में सरेंडर किया था। वहीं अब राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने दावा किया कि इंडस्ट्री के तमाम बड़े एक्टर्स राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो गोल्डी ने बताया कि सलमान ख़ान, अजय देवगन, वरुण धवन, सोनू सूद जैसे कई बड़े सितारों ने आर्थिक संकट में फ़ंसे राजपाल यादव की मदद करने का आश्वासन दिया है। उनकी इस हालत को लेकर इंडस्ट्री में उनके साथियों में काफ़ी चिंता है।

गोल्डी ने कहा कि सिर्फ़ यही नाम नहीं हैं जो राजपाल यादव की मदद करने के लिए आगे आए हैं, बल्कि इसके अलावा भी फ़िल्म इंडस्ट्री के कई बड़े लोगों ने साथ देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि जेल में बंद राजपाल यादव की ज़मानत को लेकर गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई होनी है। गोल्डी ने कहा, हमें पूरी उम्मीद है कि उन्हें इस मामले में ज़मानत मिल जाएगी।

pc- economictimes.indiatimes.com