Rajya Sabha Elections 2026:16 मार्च को होगा राज्यसभा की 37 सीटों के लिए मतदान, चुनाव आयोग ने की घोषणा

इंटरनेट डेस्क। देश के दस राज्यों में राज्यसभा की खाली हो रही 37 सीटों के चुनाव का ऐलान आज चुनाव आयोग की ओर से कर दिया गया है। आयोग ने ऐलान किया कि महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार की खाली हो रही 37 सीटों के लिए मतदान 16 मार्च को होगा। 

जानकारी के अनुसार ये सीटें अप्रैल महीने में अलग-अलग तारीखों को खत्म हो रही है। चुनाव आयोग की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस चुनाव के लिए पांच मार्च तक उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

6 मार्च को नामंकन पत्रों की जांच होने के बाद 9 मार्च तक कैंडिडेट नामांकन वापस ले सकते हैं। 16 मार्च को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन शाम 5 बजे से मतों की गणना की जाएगी। 20 मार्च तक चुनाव की पूरी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। आपको बता दें कि 2 अप्रैल को शरद पवार, रामदास अठावले, कणिमोझी, तिरुचि शिवा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का कार्यकाल समाप्त होने जा रहे है।

pc-ndtv