Ramayana: लंका दाह सीक्वेंस को शूट करने में टीम को लगे दो महीने, बताया जा रहा भारतीय सिनेमा इतिहास का सबसे बड़ा फायर सीक्वेंस
- byShiv
- 11 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। रणबीर कपूर स्टारर रामायण यूं तो अपनी शुरुआत से ही चर्चा में है। लेकिन ट्रेलर रिलीज के साथ ही इसे लेकर खूब सुर्खियां हैं। जैसे-जैसे रिलीज का वक्त करीब आ रहा है लोगों में फिल्म को लेकर अलग लेवल का उत्साह भी देखने को मिल रहा है। ट्रेलर के बाद से जिस किरदार की झलक के लिए दर्शकों में सबसे अधिक इंतजार है, वो हैं सनी देओल के हनुमान जिनके लुक को मेकर्स ने अब तक छिपा कर रखा है।
इस किरदार को लेकर अब फिल्म से जुड़ी एक ऐसी जानकारी सामने आई है और इसी के साथ फैन्स का उत्साह भी काफी बढ़ा है। कहा जा रहा है कि हनुमान जी के लंका जाने वाले एपिसोड पर एक बेहद विशाल अग्नि सीक्वेंस तैयार किया गया है। इसी सीन को लेकर खबर आई है कि इस लंका दाह सीक्वेंस को शूट करने में टीम को करीब दो महीने लग गए।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर स्टारर रामायण में सनी देओल भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में जहां रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में दिख रहे हैं वहीं साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं और यश रावण के किरदार में दिखेंगे। मेकर्स इस पौराणिक और धार्मिक कहानी को फिल्माने में किसी तरह का कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। माना जा रहा है कि सनी देओल के साथ फिल्माया लंका में अग्नि कांड का सीक्वेंस भी काफी जबरदस्त होगा।
pc- LallantopCinema






