Ramayana: रामायण के मेकर्स ने रामनवमी के मौके पर शेयर की बड़ी अपडेट, 2 अप्रैल को आएगा...
- byShiv
- 27 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। नितेश तिवारी का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट रामायण साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। लगभग पिछले एक दशक से बन रही इस रामायण के एक-एक अपडेट का इंतजार जनता बेसब्री से कर रही है। उम्मीद थी कि रामनवमी पर फिल्म का फर्स्ट लुक, या कोई टीजर सामने आएगा। लेकिन अब रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने, रामनवमी के मौके को खाली न जाने देते हुए रामायण का एक बहुत बड़ा अपडेट दिया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने शुक्रवार को, रामनवमी के दिन इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर, रामायण का फर्स्ट लुक शेयर किया जाएगा। शुभ राम नवमी के साथ स्टेटमेंट शुरू करते हुए नमित ने जो जानकारी शेयर की।
नमित ने लिखा ये एक ऐसी कहानी है जो हम सबसे जुड़ी है, और हमने हमारी अपनी रामायण को उसकी असली आत्मा और स्केल के साथ निष्कपट तरीके से स्क्रीन पर लाने के लिए हर कदम गहरी जिम्मेदारी, आस्था और सावधानी के साथ आगे बढ़ाया है।
pc- moneycontrol.com






