Ranchi Plane Crash: झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 लोगों की जलकर मौत, रांची से मरीज लेकर जा रहा था दिल्ली

इंटरनेट डेस्क। देश में एक बार फिर से प्लेन क्रैश हुआ और इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा झारखंड में हुआ है।  मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह प्लैन झारखंड से दिल्ली जा रहा था। तभी ये चार्टेड प्लेन चतरा में क्रैश हो गया। प्लेन में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई। रेडबर्ड कंपनी का बीचक्राफ्ट किंग एयर बी90एल एक एयर एंबुलेंस था।

शाम को ही हो गया हादसा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो फ्लाइट ने सोमवार शाम 7.11 बजे रांची से उड़ान भरी, 7.34 पर एयरक्राफ्ट का कम्युनिकेशन टूट गया। थोड़ी देर बाद प्लेन झारखंड के चतरा जिले के समरिया के जंगलों में क्रैश हो गया। प्लेन में कैप्टन विवेक विकास भगत (पायलट), कैप्टन सबराजदीप सिंह ( को-पायलट), संजय कुमार (मरीज), अर्चना देवी (परिजन), धूरू कुमार (परिजन), विकास कुमार गुप्ता (डॉक्टर), सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिकल स्टाफ) सवार थे।

मरीज को ले जा रहा था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो एयर एम्बुलेंस का इंतजाम एक मरीज ने किया था। जानकारी के अनुसार लातेहार जिले के चंदवा के रहने वाले मरीज संजय कुमार (41) को 16 फरवरी को 65 परसेंट जलने की हालत में हॉस्पिटल लाया गया था। हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। परिवार वाले उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहे था। मरीज को लगभग 4.30 बजे हॉस्पिटल से दिल्ली के लिए ले जाया गया। शाम को विमान हादसे में मरीज के साथ जा रहे सभी लोगों की मौत हो गई। एयरक्राफ्ट ने 7.10 पर रांची से उड़ान भरी थी। 7.30 बजे विमान ने खराब मौसम के कारण रास्ता बदलने की अनुमति मांगी। इसके कुछ ही देर बाद विमान का कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क और रडार कनेक्शन टूट गया। फिर विमान क्रैश हो गया।

pc- hindustan