Rashifal 1 oct 2026: इन राशियों के जातकों के लिए दिन होगा सामान्य, लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है, जाने क्या कहता हैं राशिफल
- byShiv
- 30 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। 1 अक्टूबर 2026 गुरूवार का दिन कई राशियों के लिए रिश्तों और निजी जिंदगी में नए बदलाव लेकर आ सकता है। रिश्ते में फिर से मिठास लौटेगी, कहीं घूमने जाने का प्लान किसी वजह से टल सकता है, जिससे थोड़ी निराशा हो सकती है। कुल मिलाकर दिन मिला जुला रह सकता हैं जानते हैं राशिफल।
तुला राशि
दिन अच्छा रहेगा, महत्वपूर्ण फैसले भावनाओं के बजाय समझदारी से लें, नए कारोबार की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, यात्रा से व्यावसायिक रिश्ते मजबूत होंगे और लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है।
वृश्चिक राशि
दिन सामान्य रहेगा, व्यापार में निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार करें, परिवार के साथ मनोरंजक समय बीतेगा। साझेदारों का सहयोग मिलेगा और रुके काम पूरे होंगे। विरोधियों से राहत मिलेगी, कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहेगी, लेकिन प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।
धनु राशि
दिन अनुकूल रहेगा, परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है, लेन-देन में सावधानी बरतें, सरकारी काम में कागजी प्रक्रिया के कारण थोड़ी रुकावट आ सकती है। लेकिन जल्द समाधान होगा।
pc- aaj tak






