Rashifal 3 May 2025: इन राशियों के जातकों के लिए दिन रहेगा मिला जुला, काम में मिलेगी सफलता, जाने क्या कहता हैं आपका राशिफल

इंटरनेट डेस्क। 3 मई 2025 शनिवार का दिन आपके लिए शुभ होगा। आज के दिन आप सुबह बजरंगबली के मंदिर जाए और पूजा पाठ करें। इसके साथ ही आप अपने किसी नए काम की शुरूआत भी कर सकते है। आपका रूका हुआ पैसा भी आपको वापस मिलने का योग बना रहा है। तो जानते हैं क्या कहता हैं आपका राशिफल।

कर्क राशि
दिन कर्क राशि के जातकों के लिए थकान और परिश्रम भरा रहेगा। आपके ऊपर काम की जिम्मेदारी रहेगी। आर्थिक मामलों में आपको संभलकर चलना होगा। आपको उधार लेन देन से भी बचना होगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में अधिक सतर्क रहना होगा।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। आपको अपनी कार्य योजनाओं में  सफलता मिलेगी, जो लोग किसी योजना पर काम शुरू करने की सोच रहे हैं उनके लिए भी  दिन अनुकूल रहेगा। लेकिन आपके लिए यह जरूरी है कि कार्यस्थल पर आप किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।

कन्या राशि
आपके कामकाज में प्रगति होगी और आपको सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी, आपको भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति हो सकती है, जो लोग वाहन खरीदने के लिए प्रयासरत हैं उनकी कोशिश सफल हो सकती है, आप सरकारी क्षेत्र के काम को पूरा करने में सफल हो सकते हैं।

pc- etv bharat