Rashmika-Vijay wedding: उदयपुर एक बार फिर चर्चाओं में, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की होने जा रही शादी!

इंटरनेट डेस्क। झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर सुर्खियों में है। चर्चित अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर शहर में खासा उत्साह है। जग मंदिर पैलेस, जहां शादी का मुख्य कार्यक्रम प्रस्तावित है, पिछोला झील के बीच स्थित एक अद्भुत महल इसे 17वीं शताब्दी में महाराणा करण सिंह ने बनवाया था। चारों ओर पानी से घिरा यह पैलेस शांति, भव्यता और रॉयल माहौल का अनूठा संगम है।

एक इंस्टाग्राम यूजर ने वीडियो पोस्ट कर दावा किया है कि रश्मिका और विजय देवरकोंडा 2 फरवरी यानी आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। यूजर का ये भी कहना है कि दोनों की शादी उदयपुर के सिटी पैलेस में शाही अंदाज में होगी।

यूजर ने रश्मिका और विजय की शादी को लेकर दावा करते हुए कहा- हम अभी उदयपुर के सिटी पेलेस में हैं। बहुत तगड़ा डेकोर चल रहा है। हमें पता चला है कि यहां पर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी हो रही है। 2 फरवरी को दोनों शादी कर रहे हैं।

pc- kalingatv.com