RBI: आपके पास भी पड़े हैं फटे नोट तो आज ही बदले, जाने कितने पैसे मिलेंगे आपको वापस
- byShiv
- 25 Apr, 2026
इंटरेनट डेस्क। आपने देखा होगा की कई बार आपके पास कटे फटे नोट कही से आ जाते हैं या फिर किसी कारण खराब हो जाते है। ऐसे में कोई भी दुकानदार लेने से मना कर देता है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक, अगर आपके नोट कट-फट जाएं या खराब हो जाएं तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आप इन्हें आसानी से बैंक में बदल सकते हैं।
क्या करना होगा
इसके लिए आप किसी भी सरकारी बैंक की ब्रांच में जाकर अपने खराब नोट बदल सकते हैं। खास बात तो यह है कि इसके लिए उस बैंक में अकाउंट होना जरूरी नहीं है। बस आपको यह पता होना चाहिए कि किस तरह के नोट बदले जा सकते हैं और साथ ही इसके लिए क्या प्रक्रिया अपनानी होती है।
कौन से नोट बदले जा सकते हैं?
अगर आपके नोट दो या ज्यादा टुकड़ों में है, लेकिन उसके जरूरी हिस्से मौजूद है तो बदला जा सकता है
साथ ही पुराने गले हुए नोट या फिर फीके पड़े नोट भी बैंक स्वीकार कर लेता है.।लेकिन ध्यान रहें नोट का नंबर, महात्मा गांधी की फोटो, वॉटरमार्क और गवर्नर के सिग्नेचर वाला हिस्सा सुरक्षित होना चाहिए
नोट बदलने की प्रक्रिया क्या है?
आप किसी भी सरकारी बैंक में जाकर नोट बदल सकते हैं.
छोटे नोटों के लिए कोई फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है आप सीधे काउंटर पर बदल सकते हैं
अगर आपके नोट ज्यादा फटे हो तो इस मामले में बैंक आपको रसीद देकर बाद में पैसे खाते में ट्रांसफर कर सकता है।
कितने पैसे वापस मिलेंगे?
अगर आपके नोट का 80 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा सही है तो पूरी कीमत मिलेगी.
अगर 40 प्रतिशत से 80 प्रतिशत हिस्सा है तो आधी कीमत मिलेगी।
PC- goodreturns.in






