PM Kisan Yojana: जाने किस महीने में आएगी आपके खाते में किसान योजना की 24वीं किस्त
- byShiv
- 10 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के किसानों के लिए कई योजनाओं पर काम करती है। इन योजनाओं का लाभ किसानों को मिल भी रहा है। इनमें से ही एक योजना हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना, इस योजना में किसानों को हर साल 2-2 हजार की 3 किस्तों के माध्यम से 6 हजार रुपए दिए जाते है। अब तक 23 किस्तें आ चुकी हैं और इसी क्रम में इस बार योजना की 24वीं किस्त जारी होनी है।
यानी 24वीं बार 2-2 हजार रुपये लाभार्थियों को मिलेंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर 24वीं किस्त सितंबर, अक्तूबर या नवंबर में से कब जारी हो सकती है? चलिए जानने की कोशिश करते हैं। योजना से जुड़े किसान अगली स्लाइड्स में 24वीं किस्त के बारे में जान सकते हैं।
किन किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की किस्त हर किसान को नहीं मिलती
ये किस्त सिर्फ उन किसानों को ही मिलती है जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं
पात्र होने के अलावा योजना के तहत आने वाले जरूरी कामों को करवाना भी जरूरी होता है। जैसे- पीएम किसान योजना में सबसे जरूरी है ई-केवाईसी, ये आपको करवानी अनिवार्य होती है। भू-सत्यापन का काम भी योजना से जुड़े हर किसानों को करवाना होता है।
कब जारी हो सकती है 24वीं किस्त?
नियमों की मानें तो पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है
जैसे- अब तक इस योजना की किस्तें जारी हुई हैं
पिछली किस्त यानी 23वीं किस्त की बात करें
तो ये किस्त जून महीने में जारी हुई थी
इस हिसाब से 24वीं किस्त के चार महीने का समय अक्तूबर में हो रहा है
इसलिए माना जा रहा है कि 24वीं किस्त अक्तूबर महीने में जारी हो सकती है
हालांकि, तारीख के लिए अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
pc- parbhat khabar






