Video Viral: ऑटो में आई लड़कियों और ड्राइवर के बीच हो गया सड़क पर ही...देखने वालों को आने लगी शर्म....अब वीडियो हो रहा....

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, इन वीडियो में आपको बहुत कुछ देखने को मिल जाता है। अब जो वीडियो हैं उसमे देखा जा सकता हैं कि ऑटो के किराए को लेकर दो लड़कियों की एक ऑटो ड्राइवर से बहस हो गई। धीरे-धीरे यह बहस मारपीट तक पहुंच गई। ऑटो ड्राइवर ने दोनों लड़कियों के बाल पकड़कर उन्हें मारना शुरू कर दिया। लड़कियों ने भी ऑटो ड्राइवर पर हाथ उठाया। यह  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना बेंगलुरु की बताई जा रही है।

क्या हैं वीडियो में
एक्स हैंडल ‘घर के कलेश’ से पोस्ट किए गए वीडियो में दिख रहा है कि सड़क के किनारे एक ऑटो खड़ा है। ऑटो ड्राइवर की दो लड़कियों से बहस हो गई। ऑटो ड्राइवर एक लड़की को टक्कर मारने के लिए आगे बढ़ा। तभी पीछे से एक और लड़की आई और ऑटो ड्राइवर की पीठ पर टक्कर मार दी। जब ऑटो ड्राइवर लड़की की तरफ बढ़ा तो दूसरी लड़की भी आई और ऑटो ड्राइवर को मारने लगी। इस बार ऑटो ड्राइवर ने दोनों लड़कियों के बाल पकड़कर उन्हें मारना शुरू कर दिया। घटना को भांपकर एक और लड़की आगे आई। युवती के दखल से मामला शांत हुआ। 

वायरल वीडियो ने पुलिस का ध्यान खींचा है। पुलिस ने लड़कियों और ऑटो ड्राइवर की पहचान कर ली है। पुलिस ने लड़कियों को फोन करके थाने आकर शिकायत करने को कहा। लेकिन लड़कियों ने शिकायत करने के लिए एक-दो दिन का समय मांगा। इसके बाद पुलिस ने ऑटो ड्राइवर से संपर्क किया। ऑटो ड्राइवर ने कहा कि लड़कियां नशे में थीं। उन्होंने उसका ऑटो किराए पर लिया था। लेकिन इसके बाद लड़कियों ने किराया देने से मना कर दिया। 

pc- rochakkhabare.com