Iran-US War: ट्रंप का दावा, ईरान के साथ चल रहा युद्ध बहुत जल्द हो जाएगा खत्म, तेल की कीमतों में आएगी गिरावट

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे यु़द्ध के समाप्त होेने का इंतजार हर किसी को है। इन सबके बीच में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि आने वाले वर्षों में इतिहासकार इस लड़ाई को उनके प्रशासन के सबसे अहम फैसलों में से एक के तौर पर याद करेंगे।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो वॉशिंगटन डीसी में एक नए एआई आधारित संघीय मंच की शुरुआत के दौरान ट्रंप ने यह बात कही। उनका बयान ऐसे समय आया है जब होर्मुज स्ट्रेट से तेल की आवाजाही बढ़ने के संकेत मिले हैं और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान की स्थिति बहुत खराब हो रही है और तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। ट्रंप ने कहा, बहुत जल्द यह खत्म हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होगा और इसके बाद तेल की कीमतें भी नीचे आएंगी। ट्रंप ने कहा कि तेल की कीमतें उस स्तर तक गिरेंगी, जहां वे ईरान में सैन्य कार्रवाई शुरू करने से पहले थीं।

pc- deccanchronicle.com