RBSE 12th Result: जाने किस दिन आएगा कक्षा 12वीं का परिक्षा परिणाम, डेट आ गई हैं सामने

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट  24 मार्च को जारी हो चुका है। इसी दिन कक्षा 8 और 5 का परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। अब 12वीं के परिणाम की बारी है। राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्रों को इंतजार है इंटर के रिजल्ट का। 

जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया है कि 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 31 मार्च को संभव है। इसके लिए रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया भी तेजी से पूरी की जा रही है। 12वीं के 8 लाख से भी ज्यादा छात्रों और उनके अभिभावकों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।

ऐसे में अब तारीखों की घोषणा भी एक तरह से हो चुकी है तो रिजल्ट के लिए बाकी बीतते हर दिन के साथ छात्रों के दिलों की धड़कनें भी तेज हो रही हैं। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने हिंट दिया है कि इंटर या क्लास 12 के रिजल्ट भी जल्द ही जारी किए जाएंगे।

pc- newstak