RBSE 2026: राजस्थान बोर्ड कक्षा10वीं और 12वीं के परिणाम 20 मार्च तक हो सकते हैं जारी
- byShiv
- 09 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपके बच्चों ने भी राजस्थान बोर्ड से कक्षा 10 और 12वीं की परीक्षा दी हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां राजस्थान बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह राठौर ने संकेत दिए हैं कि आरबीएसई 10वीं का परिणाम 20 मार्च 2026 के आसपास जारी किया जा सकता है।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। बोर्ड की ओर से परिणाम जारी करने की आधिकारिक तारीख जल्द ही नोटिफिकेशन के जरिए घोषित की जाएगी।
2वीं का रिजल्ट भी इसी महीने
राजस्थान बोर्ड के अनुसार, कक्षा 10वीं का परिणाम जारी होने के बाद कक्षा 12वीं का परिणाम भी इसी महीने के अंतिम सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। ऐसे में 10वीं और 12वीं के लाखों विद्यार्थियों को जल्द ही अपने परीक्षा परिणाम मिल सकते हैं।
pc-zee news





