Recipe Tips: बना ले आप भी छुट्टी के दिन खरबूजा का पन्ना, आ जाएगा आनंद

इंटरनेट डेस्क। गर्मियों का मौसम चल रहा हैं और अप्रैल का महीना है। बाजार में आपको भरपूर मात्रा में खरबूजे मिल जाएंगे। ऐसे में आप भी अगर खरबूजे के शौकिन हैं तो फिर आज आपको बता रहे हैं खरबूजे का पन्ना बनाने की रेसिपी।

सामग्री
खरबूजा (कटे हुआ) 1
चीनी 5 बड़ा चम्मच,
इलायची पाउडर 1 चुटकी,
नींबू का रस 2 छोटा चम्मच,
आइस क्यूब्स

विधिः
आपकों खरबूजे को काटकर उसके बीज निकाल देने है। उसके बाद खरूबजा,चीनी, इलायची पाउडर और नींबू के रस को मिक्सी में डालकर ब्लेंड करना है। ब्लेंड हो जाने के बाद आपकों इसे सर्विंग गिलास में डालना है और उपर से बर्फ डालनी है। इसके साथ ही आप चाहे तो ड्राई फ्रूट्स से भी गार्निश कर सकते हैं और फिर सर्व कर सकते है।

pc- sj