Recipe Tips: रुमाली रोटी बनाने की ये है आसान विधि, ये चीजें जरूर ही डालें

इंटरनेट डेस्क। आपने होटल में कभी न कभी रुमाली रोटी का स्वाद जरूर ही लिया होगा। ये रोटी बहुत ही स्वादिष्ट होती है। आप इस रोटी को आसानी से अपने घर पर भी बना सकते हैं। आज हम आपको इसे घर पर बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। 

जरूरी सामग्री:
गेहूं का आटा - तीन कप
मैदा - डेढ़ कप
नमक - स्वादानुसार
तेल - आवश्यकतानुसार

इस प्रकार बना लें आप: 
- एक बर्तन में आटा, मैदा, नमक और चम्मच तेल को अच्छे मिलाकर इसे पानी मिलाकर गूंथ लें।
- अब आटे को गीले कपड़े से आधे घंटे के लिए ढक़कर रख दें। 
- अब आप इस आटे की छोटी-छोटी लोई तैयार कर लें। 
- अब तवा गर्म कर लें। 
- आटे की दो लोई लेकर छोटी पूरी की तरह अच्छे से बेलकर इन पर घी लगा लें। 
- अब मैदा लगाकर दोनों को एक साथ रोटी की तरह से बेल लें। 
- इस रोटी को तवे पर धीमी आंच पर अच्छे से सेंक लें। 
- अब दोनों रोटियों को अलग कर लें।
- इस प्रकार से आपकी रूमाली रोटी बन जाती है। 

नवीनतम समाचार अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें