Rehan-Aviva Beg: रेहान और अवीवा बेग की हुई सगाई, प्रियंका गांधी ने खुद शेयर की जानकारी, रॉबर्ट वाड्रा ने भी...

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान ने अवीवा बेग संग सगाई कर ली है। इन दोनों की सगाई राजस्थान के रंणथंम्भौर में एक होटल में हुई है। खुद प्रियंका गांधी ने खुद इसका ऐलान सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया है। दोनों ने 29 दिसंबर 2025 को सगाई की, जिसकी जानकारी अब सामने आई है।

प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दोनों की तस्वीर शेयर कर प्रियंका गांधी ने लिखा, आप दोनों को बहुत सारा प्यार, आप हमेशा एक-दूसरे से प्यार और सम्मान करें, और जैसे आप 3 साल की उम्र से सबसे अच्छे दोस्त रहे हैं, वैसे ही हमेशा रहें। वहीं, रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मेरा बेटा जीवन के एक नए पड़ाव पर कदम रख रहा है और उसे अपनी जीवनसंगिनी मिल गई है, मैं दोनों को दिल से आशीर्वाद देता हूं कि उनका जीवन खुशियों से भरा रहे, उनका साथ अटूट हो, प्रेम और विश्वास हमेशा मजबूत बना रहे, ईश्वर करे वे हाथ थामे इस सुंदर यात्रा पर आगे बढ़ें और साथ-साथ फलें-फूलें।

फोटों किए शेयर
रेहान और अवीवा की शादी के लिए दोनों ही परिवारों ने अपनी सहमति दे दी है। दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी, जिसके बाद सगाई हुई है।  यह पहला मौका है, जब रेहान के अवीवा संग रिश्ते को लेकर परिवार के किसी सदस्य ने प्रतिक्रिया दी है। रेहान और अवीवा बेग ने राजस्थान में एक निजी समारोह में सगाई की है, जिसकी तस्वीरें खुद रेहान ने अपनी इंस्टा पोस्ट पर शेयर की हैं।

pc- aaj tak, tribuneindia.com,india today