Road Accident Treatment Scheme: मोदी सरकार की इस योजना में अब एक्सीडेंट में घायलों को मिलेगा 1.50 लाख तक का कैशलेस इलाज!
- byShiv
- 10 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश में हर साल लाखों सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और इनमें लगभग 1.8 लाख लोगों की जान चली जाती है। क्योंकि घायलों को वक्त पर इलाज नहीं मिल पाता। हादसे के बाद सबसे बड़ी दिक्कत पैसों की होती है, इसी बड़ी समस्या का हल निकालने के लिए केंद्र सरकार एक नई कैशलेस ट्रीटमेंट योजना लाने जा रही है।
गडकरी ने क्या बताया
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इस स्कीम को देशभर में लॉन्च करेंगे। जिससे सड़क हादसों में घायल लोगों को बिना देरी के इलाज मिल सके। यह योजना मोटर वाहन के इस्तेमाल से होने वाली हर तरह की सड़क दुर्घटना पर लागू होगीं, पीड़ित इस स्कीम के तहत कैशलेस इलाज का हकदार होगा।
मिलेगा इलाज
घायल को तय अस्पताल में भर्ती कराया जा सकेगा और इलाज के लिए पहले पैसे देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि एंबुलेंस, पुलिस या आम लोग बिना किसी डर के घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचा सकेंगे। सड़क परिवहन मंत्रालय ने इस योजना का पायलट प्रोजेक्ट 14 मार्च 2024 को चंडीगढ़ से शुरू किया था, जिसे बाद में छह राज्यों तक बढ़ाया गया। सड़क दुर्घटना पीड़ितों की कैशलेस उपचार योजना, 2025 के तहत हर पीड़ित को हादसे की तारीख से अधिकतम सात दिन तक प्रति दुर्घटना 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा।
pc- jagran






